डेढ़ किलो अफीम के साथ महिला गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

बिक्री के लिए घर में छिपा रखी थी अफीम

अशोक अनन्त
चतरा : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लावालौंग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अनिमेश नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जोभी टोला के बेहराबाद में छापेमारी कर एक घर से 1.485 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 50 वर्षीय पचिया देवी, पति भगवान गंझु को गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को अफीम के अवैध भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में लावालौंग थाना की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जोभी टोला बेहराबाद में पचिया देवी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 1.485 किलो अफीम बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के परिजन का आधार कार्ड भी जब्त किया गया। एसडीपीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार और अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। अफीम की खेती करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को मिलने वाली गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। अभियान में थाना प्रभारी चंदन कुमार, थाना के सशस्त्र बल व स्थानीय चौकीदार शामिल थे

Spread the love