बिजली खंभों से हटेंगे टेलीकॉम व टीवी केबल: बुटी, बीआईटी मेसरा और ओरमांझी में विभाग का सख्त रुख

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​मेसरा (रांची): ​उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में बिजली विभाग ने खंभों पर बेतरतीब फैले टेलीकॉम और केबल टीवी के तारों को हटाने का अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने बुटी,सैनिक कॉलोनी,बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र और ओरमांझी थाना समेत आसपास के इलाकों में नियमों के विपरीत लगे सभी केबलों को तुरंत हटाने के लिए कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसडीओ सुनील शर्मा ने बताया कि खंभों पर केबलों का जाल रहने से खराबी आने पर मरम्मत कार्य में काफी परेशानी होती है। उलझे तारों को अलग करने में कर्मियों का समय बर्बाद होता है,जिससे बिजली आपूर्ति बहाल करने में देरी होती है। इसके अलावा,सड़कों पर झूलते अनियंत्रित तार बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में इन सभी क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से बिछाए गए केबलों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love