प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में 76 करोड़ दीए जला कर आशीर्वाद दिवाली मनाएगी भाजपा

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में 76 करोड़ से ज्यादा दीपक जला कर आशीर्वाद दिवाली मनाने की तैयारी में जुट गई है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का 76 वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर दीपक जलाया जाएगा। इस अभियान को नाम दिया गया है- “एक दिया आशीर्वाद का”। भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे हुए है, ऐसे में पार्टी ने बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसकी शुरुआत एक दीया आशीर्वाद से होगी। इसके बाद अलग-अलग कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज शामिल है। जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट तक

1 महीने के दौरान सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के मौके पर हर साल भाजपा सेवा सप्ताह या सेवा पखवाड़ा मानती है लेकिन इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 1 महीने तक पूरा सेवा संकल्प माह मनाएगी। एक महीने तक देशभर में चलने वाले इस सेवा अभियान में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में इस बार केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष तौर पर शामिल किया गया है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की लगभग 125 अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं, इन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में हैं और सभी लाभार्थी 17 सितंबर को दिया जलाकर दीपावली मनाएंगे। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपने तीन बड़े नेताओं की केंद्रीय टीम का गठन किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया, डी पुरंदेश्वरी और वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है की सभी राज्यों में इसके लिए टीम का गठन कर लिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने की कोशिश में लग गए हैं। वैसे तो केंद्र सरकार की लगभग 125 योजना चल रही हैं लेकिन प्रमुख तौर पर जिन योजनाओं के सबसे ज्यादा लाभार्थी हैं उसको पार्टी ने चिन्हित किया है। उदाहरण के तौर पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश में अब तक 41 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के लगभग 81.35 करोड़ लोग लाभार्थी हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश में लगभग 10.58 करोड़ लाभार्थी है। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.32 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थी हैं। 2 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के तहत लाभार्थी हैं। ग्रामीण आवास योजना के तहत 2.61 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी है, शहरी क्षेत्रों में लगभग 1.12 करोड़ से अधिक लाभार्थी है। ‘जीविका’ योजना के तहत जीविका दीदियों की कुल संख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख है। प्रधानमंत्री जन धन योजना योजना के तहत अगस्त 2026 तक 58.90 करोड़ से अधिक बैंक खाताधारी हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 57.92 करोड़ लोग कवर किए गए हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 27.33 करोड़ लाभार्थी हैं। अटल पेंशन योजना में 8.96 करोड़ लाभार्थी है।

Spread the love