KULDEEP KUMAR
टंडवा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल कोसाहा टंडवा के शिक्षक दिवस हर्षौल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।जिसमें सभी छात्र छात्राएं काफी उत्साह और उमंग से भरे नजर आए। विद्यालय के संचालक आरके साहू के तरफ से बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व पर बिस्तर से बताया गया एवं सबों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने दूषित पर्यावरण को देखते हुए 200 नए वृक्षारोपण किया। बच्चों ने उत्साह पूर्वक पेड़ लगाए एवं आगे भी पेड़ की सुरक्षा के लेकर संकल्प लिए। इधर संचालक राजकुमार साहू के द्वारा सभी शिक्षक को साल भर के कार्य बेहतरीन करने का उपलक्ष में शिक्षक शिक्षकों को उपहार स्वरूप भेंट भी दिया गया और आगे इसी तरह के ईमानदारी पूर्वक काम करने का कामना की गई है अंत में बच्चों एवं शिक्षक के द्वारा वृक्षारोपण करते हुए कार्यक्रम को समापन किया गया।
