लुब्धिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Education Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
गिद्धौर (चतरा) :
अंचल चतरा संच गिद्धौर अंतर्गत एकल विद्यालय ग्राम लुब्धिया में आचार्या बबिता देवी की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिद्धौर संच की संच प्रशिक्षिका मनोरमा कुमारी उपस्थित थीं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गुरु का पद भगवान से भी ऊंचा होता है, क्योंकि भगवान के बारे में बताने वाले गुरु ही हैं। एक अच्छा शिक्षक साधारण बच्चों को भी असाधारण बना देता है।”
वहीं चतरा संच की संच प्रशिक्षिका किरण देवी ने कहा कि “गुरु वो है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए।” इस अवसर पर ग्राम प्रमुख डेगन यादव, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक मनोज यादव, एकल विद्यालय के बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बच्चों ने गुरु वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में आचार्या बबिता देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love