दुर्गा पूजा महासमिति टंडवा का अध्यक्ष बने रुदेश कुमार व सचिव देवकी रजक

360° Ek Sandesh Live

टंडवा:टंडवा बाजार टांड़ में दुर्गा पूजा धुम धाम से मनाये जाने को लेकर शनिवार शाम को दुर्गा पूजा महा समिति की बैठक हुई। जिसमें काफी संख्या में बुद्धिजीवी व गन्यमान लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बिराज रजक तथा संचालन मिथलेश कुमार रजक ने किया। आयोजित बैठक में बीते वर्ष दुर्गा पुजा की समीक्षा किया गया। उपस्थित लोगो ने दुर्गा पुजा शांति व सौहार्द रुप से मनाये जाने को लेकर अपने अपने विचार को रखा। इस दौरान लोगो ने दस दिवसीय शारदीय दुर्गा पुजा धुम धाम से मनाने का निर्णय लिया। जिसमें भव्य पंडाल के अलावे विद्युत साज सज्जा डांडिया डांस समेत स्थानीय व बाहरी कलाकारो द्वारा भक्ती कार्यक्रम आदि कराने पर सहमति बनी। जिसकी सफलता को लेकर सर्वसम्मति से रुदेश कुमार नायक को अध्यक्ष चुना गया। जबकि सचिव देवकी रजक तथा कोषाध्यक्ष बिराज रजक को बनाया गया। जबकि कमिटी का विस्तार मंगलवार को आयोजित बैठक में किया जाएगा। मौके पर बासुदेव बसंत सहदेव सोनी बिगुल प्रसाद राजेंद्र नायक हरि यादव रामकुमार यादव पुर्व अध्यक्ष नंदा थापा मनोज हलुवाई दीपक नायक लक्ष्मण दास मनोज मालाकार राजु राही रंजीत नायक रौशन ठाकुर अजय पासवान राहुल कुमार दशरथ साव केदार नायक अरुण ठाकुर संदीप संदेश कर रोहित नायक गोपाल कसेरा खेलावन साव मयंक कुमार लक्की कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Spread the love