मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर सेंट गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल में शोक सभा

360° Ek Sandesh Live

SHYAM

रांची: झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर सेंट गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातू, मोराबादी में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दिवंगत मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा की शुरुआत दिवंगत सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुषमा केरकेट्टा ने कहा कि सुदिव्य कुमार का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यों और जनसेवा के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से समाज और राज्य ने एक कर्मठ एवं समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा विद्यालय परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। शोक सभा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने दिवंगत मंत्री के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Spread the love