बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर परिषद ने कराया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

360° Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: बाढ़ प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव को लेकर नगर परिषद की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद कर्मियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ के बाद जलजमाव और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और नालियों की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि रसूलपुर दहला और मैंदरेन क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नालियों की सफाई कराई गई। इस दौरान नालियों में जमा गंदगी, कचरा और गाद को हटाकर पानी की निकासी सुचारू करने का प्रयास किया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई और संक्रमणरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को जलजमाव और गंदगी से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल का स्वागत करते हुए प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जारी रखने की मांग की है। मौके पर शिव हरि, आयुष कुमार, रंजीत हरि, कालिया हरि, रंजन, अजय हरि, दिलीप सुपर, सुरेश डोम, अनिल हरि, सेलन्दर हरि, बिरजू हरि, संतोष हरि, धर्म हरि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love