बस्ती वासियों ने एचईसी मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, मांग पत्र सौंपा

360°

Eksandeshlive Desk

रांची: एचईसी प्रबंधन के द्वारा जारी नोटिस एवं नगर निगम के अनाउंसमेंट के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में शनिवार को बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या में बस्ती वासी शहीद मैदान से दोपहर 12:00 बजे एचईसी मुख्यालय की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी 10 लेन सड़क के नाम पर बस्ती को उजाड़ना बंद करो, सुंदरीकरण के नाम पर बस्ती उजाड़ना बंद करो, 10 लाइन सड़क बनाने के नाम पर हम गरीबों से रोजगार छीनना बंद करो, 10 लाइन बनने के नाम पर गरीबों के बच्चों से शिक्षा छीनना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे।

जैसे ही प्रदर्शन मुख्यालय के नजदीक पहुंचा हटिया डीएसपी दल बदल के साथ प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और एक प्रतिनिधिमंडल को एचईसी मैनेजमेंट से भेंट करने को कहा। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटु पासवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी के पर्सनल डायरेक्टर से भेंट कर अपना मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि आपके द्वारा जारी नोटिस को फौरन वापस लिया जाए और जनता को परेशान न किया जाए। प्रदर्शन स्थल पर एक सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक मिंटू पासवान ने कहा कि एचईसी प्रबंधन अपने उत्पादन और कर्मचारियों को वेतन देने पर ध्यान दें। बस्तियों को उजाड़ने का प्रयास न करें नहीं तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी एचईसी प्रबंधन एवं सरकार की होगी। प्रतिनिधिमंडल में ऋतु खलखो, हीरामणि देवी, सुषमा देवी, प्रवीण सिंह राजन पाठक शामिल थे। सभा को संबोधित करने वालों में महिला नेत्री सनोका महतो, छात्र नेता जूलियस फ्यूचिक, सोहन महतो, रिंकी कुमारी, निली, विनोद लोहार, अनुप सिंह, बिरसा उरांव, मोनू, रवि साहू, ललन सिंह, हरेंद्र सिंह, संगीता, बिमला देवी रेखा देवी सहित कई लोग शामिल रहे। सभा का संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार ने किया। समिति के आंदोलन की आगे की रणनीति को तय करने के लिए आगामी 13 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से एक बैठक शिव मंदिर जगन्नाथपुर स्थित टुड़ी बाबा आश्रम में होगी।

Spread the love