अजय राज,
प्रतापपुर/चतरा::बभने पंचायत के गुरिया गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी भोला प्रसाद ने की, जबकि संचालन दुर्गा प्रसाद शर्मा ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से अजीत कुमार गुप्ता को चौथी बार दुर्गा पूजा समिति, गुरिया का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर ग्रामीणों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जितेंद्र कुमार शर्मा एवं विकास कुमार साहू को उपाध्यक्ष, पवन कुमार रवि को सचिव, संतोष कुमार रवि को सह सचिव, अमन कुमार रवि को कोषाध्यक्ष तथा धीरेन्द्र कुमार राणा एवं धनंजय भारती को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
पूजा के सफल संचालन के लिए मूर्ति, पूजा, डेकोरेशन एवं सांस्कृतिक संभाग का भी गठन किया गया। मूर्ति संभाग की जिम्मेदारी राकेश कुमार राणा, पूजा की विकास कुमार साव, डेकोरेशन की हेमराज कुमार पासवान तथा सांस्कृतिक संभाग की जिम्मेदारी संतोष कुमार रवि एवं नंदू मिस्त्री को सौंपी गई है।बैठक में संजय प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, पंकज चौधरी, अशोक प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद सिंह, देवराज पासवान, उदय साव, राकेश कुमार राणा सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष भोला प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
