सुकुरहुटू केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, अध्यक्ष बने आकाश महतो

360° Ek Sandesh Live

कांके। श्री श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति सुकुरहुटू की बैठक दुर्गा मंदिर प्रांगण में जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया और इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का विस्तार किया गया।नई कमेटी में अध्यक्ष आकाश कुमार महतो को पुनः चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश महतो, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, प्रकाश पाहन, प्रशांत बैठा और सुनील कुमार बने। सचिव चंदन कुमार, सह सचिव शिवशंकर महतो और मुख्य संयोजक राजकुमार महतो व प्रभात भूषण बनाए गए।उपाध्यक्ष के रूप में मनोज महतो, परमानंद कुमार, समीर कुमार, जितेंद्र कुमार महतो, रोशन कुमार, अनूप मुंडा, अनिल कुमार, दीप नारायण महतो, लखन कुमार प्रजापति और तारा नायक को चुना गया।मुख्य संरक्षक में उप प्रमुख अजय बैठा, जिप सदस्य सुषमा देवी, मुखिया राम लखन मुंडा, मुखिया अनीता मुंडा, पंचायत समिति सुनीता देवी, संजीव कुमार महतो, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार महतो, शत्रुघ्न महतो सहित कई लोग शामिल हैं।संरक्षक मंडल में बाबूलाल महतो, नागेंद्र महतो, बादल सिंह मुंडा, पारस महतो, चंदन बैठा, अजय मास्टर, तुलसी महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों को रखा गया है।

Spread the love