By Sunil Verma
रांची। सेवा भारती की की लोकप्रिय पत्रिका’सेवा सुरभि’ के 27वें वार्षिक विशेषांक विश्व गुरु भारत” का भव्य लोकार्पण रांची रविवार को पीपी कंपाउंड, मेन रोड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा प्रदीप वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.सारंग मेधेकर,कार्यकारी कुलपति,केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा व मंचासीन प्रबुद्धजनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारत विश्व गुरु था, विश्व गुरु है और सदैव विश्व गुरु रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवा भारती समाज में सेवा भाव जगाकर निरंतर सेवा कार्य करती है। कोविड जैसी महामारियों और वैश्विक संकटों में भारत पूरे विश्व के प्रति हमेशा सहायक रहा है, जो हमारी विश्वगुरु की भूमिका को सिद्ध करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ पम्पा सेन विश्वास एवं 25 सदस्यों के द्वारा गाए सामूहिक ‘वंदे मातरम’ से हुआ। इसके बाद बच्चों ने ‘शिव स्तुति’ पर मनमोहक भाव नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अर्चना कुमारी, ऋतिका ने सुमधुर एकल गीत गाया। संत जेवियर कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमल बोस ने पत्रिका का साहित्यिक परिचय रखा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सारंग मेधेकर ने कहा कि सेवा भारती हर भारतीय के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और सांस्कृतिक चेतना जगाती है। उन्होंने जोर दिया कि केवल ज्ञान से नहीं, मानवीय मूल्यों को जागृत करने की नितांत आवश्यकता है। नैतिक-सांस्कृतिक मूल्यों और सेवा भाव के द्वारा ही भारत पुन: विश्व गुरु बन सकता है। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पत्रिका के संपादक डॉ सुष्मिता पाण्डेय और बाल कलाकारों को सम्मानित किया गया।
