18 सितंबर को तेलियातु में होगा भव्य करम महोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे जयराम महतो

360° Ek Sandesh Live

झारखंड की लोकसंस्कृति औंर प्रकृति प्रेम का प्रतीक हैं करमा पर्व सोनी

रामगढ़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव सोनी महतो ने कहा कि करम महोत्सव का आयोजन तिथि 18 सितम्बर को बुनियादी उच्च विद्यालय, तेलियातु में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो शामिल होंगे। सोनी महतो ने कहा कि करमा पूजा झारखंडवासियों का महत्वपूर्ण लोकपर्व है। यह पर्व प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम, परिवार की खुशहाली तथा सामुदायिक एकता का प्रतीक है। करम वृक्ष और उसकी डाल को पवित्र मानकर पूजा की जाती है। अच्छी फसल, सुख-समृद्धि औंर प्रकृति की कृपा की कामना की जाती हैं।करमा पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का भी प्रतीक हैं। कई समुदायों में बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं पारंपरिक करमा गीत, मांदर, ढोल और सामूहिक नृत्य इस पर्व की विशेष पहचान हैं। स्थानीय लोगों को एकजुट करने औंर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी है। गांव और समाज के लोग मिलकर पूजा-अर्चना एवं उत्सव मनाते हैं। करम वृक्ष और प्रकृति के प्रति सम्मान हमें पेड़-पौधों एवं पर्यावरण की रक्षा का संदेश देता है। तेलियातु बस्ती तथा अगल बगल के लोग कार्यक्रम को सफल बनाने चौबीस घंटे मेहनत कर रहे हैं। करम महोत्सव में अधिक संख्या में शामिल होकर पर्व की परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील की गई।

Spread the love