रामगढ़। दुलमी क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी ने बुधबाजार सीरू गांव में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। वहीं जरियों गांव में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा ईचातू में रामघृत महतो के घर से रथू महतो के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को लगातार धरातल पर उतारा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकतानुसार योजनाओं का चयन कर कार्य कराया जा रहा है। विकास योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे। इसके लिए योजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आगामी दिनों में भी दुलमी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
मौके पर कांग्रेस पार्टी जिआ प्रवक्ता सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणू देवी, मुखिया परमेश्वर पटेल, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र करमाली, कुंवर महतो, मुखलाल महतो, बाबूराम महतो, महेंद्र ओहदार, लिलेश्वर, छोटन कुमार, राजकुमार, उत्तम कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
