मेसरा/ओरमांझी (रांची): ओरमांझी स्थित बंद पड़ी तरंगिणी शराब फैक्ट्री में मंगलवार को उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सुरक्षा कारणों और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए सील परिसर में रखी शराब की पेटियों को दूसरे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि लाइसेंस रद्द होने के बाद इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया था,जहां पहले भी चोरी हो चुकी है। दोबारा किसी वारदात या तस्करी की आशंका को टालने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया। यह पूरी कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनैन की मौजूदगी में संपन्न हुई। मौके पर उत्पाद निरीक्षक झमन कुजूर,ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार,उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर मणिकांत कुमार,पंकज कुमार,भुनेश्वर नायक,ओरमांझी थाना पुलिस और रेडको खेतान के प्रतिनिधि आशु मलिक,जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
