News By Sunil
10 अक्टूबर तक सेवा, स्वच्छता, सुरक्षा और सुगम्यता पर विशेष जोर
रांची। बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यात्री सेवा अभियान 2026 का आयोजन 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान का मूल संदेश सेवा एवं संकल्प सर्विस वीथ स्माइल है। इसके तहत यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, सुगम्यता और विनम्र व्यवहार को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।
उक्त बातें रांची एयरपोर्ट के निर्देशक विनोद कुमार ने बुधवार को एयरपोर्ट परिसर में दी । उन्होंने कहा कि अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को वंदे मातरम् लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। यात्रियों की सहायता के लिए पेंसेंजर अस्टिेंट प्रोग्राम और सेल्फ वीथ पीएम बूथ ँ की व्यवस्था भी रहेगी। 18 सितंबर को एयरपोर्ट के एप्रोच रोड, प्रवेश क्षेत्र और फोरकोर्ट की विशेष सफाई के साथ लाइटिंग, फसाड, ग्लास, डस्टबिन और यात्री आवागमन क्षेत्रों की जांच की जाएगी।
19 सितंबर को पार्किंग और कनेक्टिविटी, जबकि 20 सितंबर को यात्रियों के लिए पर्याप्त सीटिंग की समीक्षा होगी। 21 सितंबर को ह्यसुगम यात्राह्ण के तहत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, लिफ्ट, सुलभ शौचालय और प्राथमिकता सहायता की जांच की जाएगी। इसके बाद वे-फाइंडिंग, यात्री सूचना, बैगेज, सुरक्षा, पेयजल और डिजिटल सुविधाओं की समीक्षा होगी।
27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ह्यअतिथि देवो भव:ह्ण की भावना के साथ झारखंड की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, डऊडढ और पर्यटन को प्रदर्शित किया जाएगा। 29 सितंबर को यात्री फीडबैक और शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान होगा। 3 अक्टूबर को ग्रीन एवं सतत एयरपोर्ट, 5 अक्टूबर को मेडिकल एवं इमरजेंसी तैयारी और 6 अक्टूबर को फ्रंटलाइन कर्मचारियों के सॉफ्ट स्किल व विनम्र व्यवहार का प्रशिक्षण होगा।
9 अक्टूबर को सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता का व्यापक आॅडिट किया जाएगा। 10 अक्टूबर को अभियान का समापन होगा और बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों व हितधारकों को सम्मानित किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन का उद्देश्य अभियान को निरंतर बेहतर यात्री सेवा की कार्यसंस्कृति में बदलना है।
