रिपोर्ट-अशोक अनन्त
लावालौंग (चतरा): थाना क्षेत्र के तुनगुन गांव के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बंदारू गांव निवासी राजेंद्र गंझू और लालू गंझू घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया गया कि दोनों बाइक सवार किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तुनगुन गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाया और इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया।सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
