नेपाल ने 13 देशों के लिए राजदूतों के नाम प्रस्तावित किए, भारत के लिए निश्चलनाथ पांडे का नाम

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद बैठक ने विभिन्न 13 देशों के लिए राजदूतों के नाम प्रस्तावित किए हैं। इनमें भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, इजरायल और सऊदी अरब समेत कई महत्वपूर्ण देश शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार राजदूतों की नियुक्ति की प्रक्रिया में अब इन नामों पर संसदीय सुनवाई होगी। संसदीय सुनवाई एवं स्वीकृति के बाद संबंधित देशों से राजदूतों के लिए एग्रिमो (औपचारिक सहमति) लिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति की ओर से औपचारिक नियुक्ति आदेश जारी करने के साथ यह प्रक्रिया पूरी होगी। नेपाल के कई राजनयिक मिशनों में लंबे समय से राजदूतों के पद रिक्त हैं। सूत्रों ने कहा कि सरकार ने फिलहाल 13 देशों के लिए नाम आगे बढ़ाए हैं, जबकि अन्य रिक्त मिशनों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द ही आगे बढ़ाई जाएगी।

नेपाल सरकार द्वारा प्रस्तावित राजदूतों की सूची

  1. डाॅ. निश्चलनाथ पांडे — भारत
  2. डाॅ. कल्याणराज शर्मा — चीन
  3. चिरनजंग थापा — अमेरिका
  4. पूर्व प्रधान सेनापति गौरव शम्शेर जंगबहादुर राणा (सेवानिवृत्त) — ब्रिटेन
  5. जिग्यान कुमार थापा — जापान
  6. सुरेश कुमार कर्ण — इज़रायल
  7. प्राप्ति शेरचन — स्पेन
  8. शारू जोशी — जर्मनी
  9. डाॅ. पद्माक्षी राणा — ओमान
  10. चूडामणि खरेल — मलेशिया
  11. प्रो. डाॅ. संगम श्रेष्ठ — दक्षिण कोरिया
  12. डाॅ. मंचल झा — श्रीलंका
  13. गिरी बहादुर सुनार — सऊदी अरब
Spread the love