अब सेवानिवृत कर्मियों के लिए मेडिकल बिल को जमा करना व ट्रैक करना हुआ आसान

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

सीसीएल। सीसीएल के सेवानिवृत कर्मियों को मेडिकल बिल जमा करने के लिए नहीं आना होगा कार्यालय, सीपीआरएमएसई/एनई पोर्टल 2.0 में आॅनलाइन घर बैठे बिल कर सकेंगे जमा, ट्रैक करना भी हुआ आसान । सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सेवानिवृत कर्मियों के चिकित्सीय ईलाज के मेडिकल बिल को जमा करने एवं ट्रैक करने में पारदर्शिता और सुगमता लाने के उद्देश्?य से 10 सितंबर, 2026 को सीसीएल दरभंगा हाउस, रांची स्थित मंथन सभागार में सीपीआरएमएसई/एनई पोर्टल 2.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने निदेशक (मा.सं.) हर्ष नाथ मिश्र, सीवीओ पंकज कुमार की उपिस्थति में उपरोक्त पोर्टल को लॉन्च करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि पोर्टल को सीसीएल की अपनी टीम द्वारा आंतरिक रूप से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। संबंध में उन्होंने रेखांकित किया कि अब सेवानिवृत्त कोल कर्मियों को चिकित्सा उपचार एवं उसके बाद प्रतिपूर्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने उढफटर पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से कहीं से भी आवश्यक दस्तावेज आॅनलाइन जमा कर सकेंगे और प्रक्रिया का लाभ उठा सकेंगे।अपने सेवानिवृत्त कर्मियों को भी अपनी संस्थागत यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उनकी सुविधाओं और कल्याणकारी सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत है। चिकित्सा दावों की प्रक्रिया में ढफइ, उटर/टी्िरूं’ और ऋ्रल्लंल्लूी जैसे विभिन्न विभागों की भूमिका होती है। पोर्टल इन विभागों के बीच दावों के इलेक्ट्रॉनिक संचालन को संभव बनाता है। इससे एक ओर लाभार्थी को अपने दावे की स्थिति के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी मिलती है, वहीं दूसरी ओर संबंधित विभागों के स्तर पर भी कार्य की निगरानी और पूर्ति में आसानी आएगी। इस पोर्टल के माध्यम से सीसीएल कागज-आधारित प्रक्रिया से डिजिटल, पारदर्शी और अधिक सुगम सेवा व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। इसी सोच के साथ सीसीएल डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाते हुए कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के कल्याण को अपनी प्राथमिकताओं में निरंतर महत्वपूर्ण स्थान दे रहा है।

Spread the love