बजरंग दल ने घायल गौ माता का इलाज कराकर गौशाला भेजा

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

राँची: घायल गौ माता की सूचना मिलते ही बजरंग दल बिरसा नगर संयोजक अभय कुमार एवं गौ सम्मान आवाहन अभियान के जिला प्रभारी, राँची तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। घायल गौ माता की स्थिति को देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना बजरंग दल विभाग संयोजक अंकित सिंह को दी।

सूचना मिलने के बाद अंकित सिंह के सहयोग से घायल गौ माता का आवश्यक इलाज कराया गया। उपचार के बाद गौ माता को सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया, जहाँ उसकी देखभाल की जा रही है।

बजरंग दल के बिरसा नगर संयोजक अभय कुमार ने कहा कि घायल एवं बेसहारा गौ माता की सेवा और सुरक्षा के लिए संगठन के कार्यकर्ता लगातार तत्पर रहते हैं। इस दौरान गौ माता के उपचार एवं सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Spread the love