आयुष कार्यालय में 11 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

लातेहार: नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने बुधवार को 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद भारत की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, उन्होंने कहा कि हमें लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व व उपयोगिता के बारे में बताना होगा, प्राचीन काल में आयुर्वेद ही मानव चिकित्सा पद्धति का सबसे ज्यादा प्रचलित थी। उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद प्राकृतिक उपचार से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ रोगों से बचाव पर भी जोर देता है, उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व आयुर्वेद के प्रति अधिक से अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति करीब पांच हजार वर्ष पुरानी है यह हमारी प्राचीन व समृद्ध चिकित्सा परंपरा का सबसे अधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है आयुर्वेदिक चिकित्सा को आम लोगों तक पहुंचाना आयुष विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेदिक को हमें अपने जीवन में लाना होगा। आयुर्वेद में ही प्रकृति के साथ में संतुलन बनाकर स्वस्थ जीवन जीने का सबसे आसान उपाय है। इस पद्धति से इलाज काफी कम खर्च में हो जाता है व बीमारी भी पूरी तरह से ठीक हो जाता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

Spread the love