35वीं जिला स्तरीय एस.के. बागे महिला हॉकी टूर्नामेंट 28 अक्टूबर से

Ek Sandesh Live Sports

हॉकी की नर्सरी बरवाडीह में फिर सजेगा महिला हॉकी का महासंग्राम, कोलेबिरा समेत जिलेभर की प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का शानदार मंच

AMIT RANJAN

सिमड़ेगा/कोलेबिरा: महिला हॉकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 35वीं जिला स्तरीय एस.के. बागे मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन बरवाडीह में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी।

आयोजक समिति की ओर से जिले के विद्यालयों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 1800 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 रखी गई है। सभी टीमों को 28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक बरवाडीह पहुंचना होगा। प्रतियोगिता के लीग मुकाबले 29 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 1 नवंबर को सुबह 9:30 बजे खेला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर महिला हॉकी को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है।

आयोजक समिति ने जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों से महिला हॉकी टीमों को प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। प्रवेश एवं जानकारी के लिए संपर्क: संत जेवियर्स उच्च विद्यालय, बरवाडीह – 9113480282, तेवफिल लकड़ा, लिपिक – 7903648838

Spread the love