बजरंग दल के सहयोग से डोरंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

राँची: बजरंग दल के बिरसा नगर संयोजक अभय कुमार और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ दिनों पहले एक वाहन का पीछा किए जाने के बाद डोरंडा थाना क्षेत्र में गोवंश से संबंधित मामले को लेकर राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर गोवंश की अवैध कटाई की शिकायत सामने आती रही थी, वहाँ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी संख्या में गोवंश जब्त किए हैं। मौके से गोवंश का चमड़ा एवं अवैध मांस बरामद होने की भीबजरंग दल द्वारा वाहन का पीछा करने के बाद सामने आया मामला, डोरंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सूचना है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। डोरंडा थाना पुलिस के साथ बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा बरामद गोवंश एवं अन्य सामग्री को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मामले की सूचना पुलिस तक पहुँचाए जाने के बाद कार्रवाई शुरू होने की बात सामने आई है।

Spread the love