कुजू में सीसीएल तोपा कोलियरी विस्तार में बाधक बने मकान को प्रशासन ने हटाया

360° Ek Sandesh Live


रामगढ़। कुजू क्षेत्र सीसीएल तोपा कोलयरी खुली खदान विस्तारपूर्वक चलने को लेकर बुधवार को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर रामगढ़ एसडीओ के देखरेख में सज्जाद अंसारी का घर जेसीबी मशीन लगाकर मकान को गिराया गया तोपा कोलयरी प्रबंधन सुशील कुमार सिंह के द्वारा मुआवजा नौकरी जमीन का मुआवजा जैसे मूलभूत सुविधा देने को तैयार होने के बावजूद अपने मकान को नहीं हटाने पर कानूनी प्रक्रिया करते हुए मकान को ध्वस्त किया गया तोपा कोलयरी को विस्तार पूर्वक चलाया जाएगा । बहुत समझाने बुझाने के बाद मानने को तैयार नहीं हुआ। कई बार कार्यालय में बैठकर प्रबंधन की ओर से समझने का प्रयास किया गया लेकिन बात मानने को तैयार नहीं हुआ जिसके कारण कोलियरी विस्तार में बाधक बना हुए था। मौके पर उपस्थित रामगढ़ एसडीओ कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे। कुजू महापबंधक संजीव कुमार सिन्हा तोपा प्रबंधन सुशील कुमार सिंह मैनेजर बिरची नारायण सेल्स आॅफिसर निलेश कुमार आलोक कुमार कुजू क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुरक्षा कुर्मी जैनुल अंसारी हेमंत सिंह राम प्रसाद बेदिया कुंवर महतो एवं झारखंड पुलिस कुर्मी शामिल थे।

Spread the love