AMIT RANJAN
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत चोरी एवं गुम हुए 63 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक कुल 636 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इस अभियान में झारखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से मोबाइल बरामद किए गए। इनमें 8 मोबाइल CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मिले। पुलिस ने लोगों से मोबाइल चोरी या गुम होने पर तत्काल थाना में शिकायत दर्ज कराने और CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करने की अपील की।
