विकास इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Education Ek Sandesh Live Health

MUSTFA

मेसरा (​रांची): कांके प्रखंड के ग्राम पंचायत नेवरी विकास चौक स्थित विकास इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव राधा चरण सिंह, प्रिंसिपल कौशल कान्त वर्मा, विशिष्ट अतिथि राम लखन मेहता, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और शिक्षकों द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं केक काटकर किया गया। ​संबोधन के दौरान सचिव राधा चरण सिंह ने बताया कि इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना है। उन्होंने दवाओं के सही उपयोग, स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका और युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ने पर बल दिया। वहीं, प्रिंसिपल कौशल कान्त वर्मा ने छात्रों को मानव सेवा के इस पेशे पर गर्व करने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। ​इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर चुनौतियों के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। समारोह में डॉ एपी सिंह, डॉ मुकेश कुमार, डॉ एसपी सिंह, डॉ सुमन कुमारी, ईरशाद अंसारी, नाजिश अंसारी सहित संस्थान के कई शिक्षक, अतिथि और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love