MUSTFA
मेसरा (रांची): बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं 6वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व केक काटकर किया गया। उन्होंने बताया कि 1912 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है।
प्राचार्या श्रुति शुभम ने इस वर्ष के मुख्य विषय स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। सप्ताह भर चले आयोजनों के तहत छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग,निबंध लेखन और रील वीडियो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही,प्रशिक्षुओं ने शपथ ग्रहण की और केदल गाँव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वस्थ भारत,रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से मुकाबला के प्रति जागरूक किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनरखन महतो, ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पुनम कुमारी, प्राचार्या श्रुति शुभम समेत सभी शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
