सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाईः लापता दो बच्चियों को राँची से किया बरामद

Crime Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: 25 सिंतंबर को कोलेबिरा थाना क्षेत्र निवासी एक आवेदिका द्वारा एएचटीयू. थाना में अपनी 13 वर्षीय लापता पुत्री की खोजबीन हेतु एक लिखित आवेदन दी गई। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन किए जाने के उपरांत भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पा रहा था।

प्राप्त आवेदन के आधार पर ए.एच.टी.यू. थाना सन्हा संख्या-09/2026, दिनांक 25.09.2026 दर्ज कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं खोजबीन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लापता बच्ची को उसकी मौसी की बेटी (उम्र 13 वर्ष) के साथ दलहातु (बरियातू), जिला-राँची से सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के पश्चात् दोनों बच्चियों को ए.एच.टी.यू. थाना लाया गया, आवश्यक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति (CWC), सिमडेगा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत एक बच्ची को उसके परिजनों को सुरक्षित एवं सकुशल सुपुर्द कर दिया गया, जबकि दूसरी बच्ची को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार देखरेख एवं संरक्षण में रखा गया है।

Spread the love