खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है:राज्यपाल

Ek Sandesh Live NATIONAL Sports

135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले देखने पहुँचे राज्यपाल ने खिलाडियोें का बढाया उत्साह

SUNIL VERMA

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, राँची में आयोजित 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले (एससी दिल्ली बनाम एफसी रेंगदाई) को देखने पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

राज्यपाल ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love