MUSTFA
मेसरा: बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 11 बजे आयोजित इस समारोह में कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो एवं उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद पूरे परिसर में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं ‘वंदे मातरम’ का गान किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड, देशभक्ति समूहगान एवं मनमोहक समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा- स्वतंत्रता दिवस हमें वीर सेनानियों के त्याग की याद दिलाता है, इसलिए विद्यार्थी अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। वहीं, निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा, राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने वाले आज के विद्यार्थी ही देश के सच्चे भविष्य निर्माता हैं। इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी, फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्या श्रुति कुमारी, पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डीके शर्मा तथा मनन विद्या की प्राचार्या रेखा नायडू मौजूद रहे। इनके अलावा सभी व्याख्यातागण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
