स्व. अशोक नागपाल की स्मृति में 500 फलदार पौधों का वितरण, ‘हरित रांची’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

360°

Eksandeshlive Desk

रांची: स्व. अशोक नागपाल की 10वीं पुण्यतिथि पर रांची नागरिक समिति ने सोमवार को ‘हरित रांची’ अभियान के तहत अल्बर्ट एक्का चौक के पास 500 फलदार पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम शाम 4 से 5 बजे तक आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक सी.पी. सिंह, सांसद महुआ माजी, उप महापौर नीरज कुमार, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सरावगी, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, पवन मंत्री, सुरेश अग्रवाल प्रेम मित्तल किशन अग्रवाल सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्व. अशोक नागपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. नागपाल ने समाजसेवा और जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने रेलवे यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। रांची नागरिक समिति के संदीप नागपाल ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय अशोक नागपाल स्मृति में लगातार दस वर्षों से पौधरोपण और पौधा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों ने पौधों के संरक्षण और पालन-पोषण का संकल्प भी लिया।

Spread the love