ओरमांझी में करम महोत्सव की धूम, पारंपरिक गीतों और झूमर पर झूमे लोग

360° CULTURE Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा/​ओरमांझी (रांची): ओरमांझी प्रखंड के अंचल मैदान में सोमवार को करम महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने जावा और करम डाली के साथ सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा मैदान करम पर्व के पारंपरिक रंगों और लोकगीतों से सराबोर हो उठा।

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने भी ग्रामीणों के साथ झूमर नृत्य कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि करम महोत्सव झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति,प्रकृति प्रेम और सामुदायिक एकजुटता का अनुपम प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ​इस अवसर पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,आजसू जिलाध्यक्ष संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी,जैलेन्द्र कुमार,रणधीर चौधरी,जयगोविंद उर्फ लालू साहू,रामवृक्ष महतो,दिगंबर महतो,राजधाम साहू और बालक पाहन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love