हेमन्त अहीर
रांची: तमाड़ प्रखंड के GMS मरधान में बुधवार को संकुल स्तरीय Ranchi Speaks प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और मध्य विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में CRP बासुदेव प्रियदर्शी ने कहा कि Ranchi Speaks बच्चों को अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखने का अवसर देता है। वहीं संकुल नोडल शिक्षक अर्जुन महतो ने कहा कि यह प्रतियोगिता सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का अच्छा मंच है।
दलगोविंद सिंह मुंडा और पिनाकी महतो ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें बिना डर के मंच पर बोलने और लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 स्तर पर रा. प्रा. वि. मल्हान भुईयांडीह की सुजाता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 8 स्तर पर रा. उ. म. वि. हुरूनडीह की गुड़िया कुमारी प्रथम रहीं। दोनों चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकिशोर महतो, सृष्टिधर गुप्ता, सुरंजना प्रसाद महतो, जयलाल महतो, आशुतोष सिंह मुंडा समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शिक्षकों ने चयनित बच्चों को प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
