News By u\Bhaskar
इचाक /हजारीबाग: इचाक बाजार में पिछले चार दिनों से एक बंदर के आतंक से दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बंदर बिना कारण लोगों पर हमला कर उन्हें नोचकर एवं काटकर घायल कर रहा है, जिससे बाजार में भय का वातावरण बना हुआ है।कृषि कुमार, ऋषि स्टूडियो के संचालक समेत ग्रामीणों ने मामले की जानकारी 112 पर कॉल कर दी।112 से थाना जाने की बात कही गई, जिसके बाद थाना प्रभारी गौतम कुमार ने वन विभाग को बंदर को पकड़ने की सूचना दी।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।बंदर के हमले में कृषि कुमार, बंसी महतो, गुंजा, अजय पांडेय, आरुष कुमार ,दीपक केशरी मोहम्मद आमिर, सुनील सोनी समेत दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।लगातार हमलों से दुकानदारों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है और लोगों को किसी गंभीर घटना की आशंका सता रही है।ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल बंदर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है।ग्रामीणों और दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करते हुए इचाक बाजार बंद कराया जाएगा।
