सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 : सीसीएल मुख्यालय में रक्तदान शिविर, 191 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

360°

By Sunil Verma

रांची। सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत गुरुवार को सीसीएल मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर प्रांगण में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का विधिवत उद्घाटन सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने सभी कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई और रक्तदान को मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए सभी स्वस्थ कर्मियों से आगे आने की अपील की।सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 191 सत्यनिष्ठ रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा भी शामिल रहे। शिविर में आईआईसीएम के अधिकारियों और जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस वर्ष के अभियान की थीम “लेट इंटीग्रिटी फ्लो, लेट लाइफ ग्रो, लेट प्रॉस्पेरिटी” रखी गई है, जो सत्यनिष्ठा के साथ-साथ मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी को रेखांकित करती है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम में वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा, मानव संसाधन निदेशक हर्ष नाथ मिश्र, तकनीकी निदेशक चंद्र शेखर तिवारी, योजना एवं परियोजना निदेशक नुपूर हंजूरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे।इस अवसर पर मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, हितधारक और बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे।

Spread the love