कोबरा 203 बटालियन के रक्तदान शिविर में 38 जवानों ने किया रक्तदान

360° Ek Sandesh Live

News by Bhaskar

बरही/  हजारीबाग : राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर कोबरा 203 बटालियन, बरही में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सोहन, अभिषेक सैनी, अमन कुमार, गोपाल मंडल, हरविंदर सिंह, संदीप, मधुसूदन मांझी समेत 38 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।बटालियन के जवान देश की सुरक्षा के साथ जरूरत के समय रक्तदान कर लोगों की जीवन रक्षा में भी योगदान दे रहे हैं। बटालियन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। चिकित्सक डॉ. राहुल रेवरिया ने बताया कि नवंबर में भी बटालियन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान के बाद वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ‘ब्लड मैन’ निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया। शिविर को सफल बनाने में बटालियन के चिकित्सक एवं पदाधिकारी, मेडिकल कॉलेज के तकनीशियन मुरली प्रजापति, निहाल राज, सुशील, रंजीत समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Spread the love