थाली बजाओ अलख जगाओ 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग, जमीन सर्वे की गड़बड़ियों पर भी खोला दी है मोर्चा

360° Ek Sandesh Live


लातेहार। ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत आरक्षण व जमीन के सर्वे में कथित गड़बड़ियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाजों को बुलंद की है। बुधवार को राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थाली बजा करके ‘अलख जगाओ’ रैली निकाली। यह रैली बाजारटांड़ से शुरू की गई व शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये समाहरणालय परिसर में पहुंची। यहां पर राजद के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव समेत अन्य नेताओं ने सरकार से लातेहार जिले में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने व जमीन के सर्वे में की गई त्रुटियों को अविलंब दूर करने का मांग की। राजद पार्टी ने कहा कि यह महज एक दिन का प्रदर्शन नहीं है बल्कि पांच चरणों में चलने वाला आंदोलन है। राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव समेत कई नेता शामिल हुये। प्रदर्शन के दौरान में कार्यकर्ताओं ने थाली बजाते हुये सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने का प्रयास करते हुये दिखाई दिये। राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि लातेहार ओबीसी बहुल जिला होने के बावजूद भी यहां पर सरकारी नौकरियों में ओबीसी को बिल्कुल भी आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने भी आरोप लगाया कि झारखंड राज्य गठन होने के बाद से राज्य में ओबीसी के आरक्षण का व्यवस्था प्रभावित हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग कि है की लातेहार में भी ओबीसी को 27 प्रतिशत या राज्य के अन्य जिलों के अनुरूप आरक्षण दी जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिये सरकार को चाहे नया विधेयक ही क्यों न लाना पड़े या फिर कानून में संशोधन ही क्यों न करना पड़े ओबीसी को उनका अधिकार मिलना ही चाहिये। सुनील साहू ने गठबंधन सरकार को भी स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया है उन्होंने कहा कि राजद सरकार के साथ है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ओबीसी के अधिकारों के लिये आवाज नहीं उठाया जाये। अब सदन के साथ सड़क से भी सरकार तक आवाज पहुंचाई जायेगी उन्होंने कहा कि ओबीसी अब जग चुके हैं। जो ओबीसी का साथ देगा, ओबीसी भी उसी का साथ देगी।
जमीन के कागजात के गड़बड़ीयों ने बढ़ाई ग्रामीणों का परेशानी
राजद ने आरक्षण के साथ जमीन का रीसर्वे व आॅनलाइन रसीद से जुड़ी हुई समस्याओं को भी आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया। जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि पुरानी व नई सर्वे के रिकॉर्ड में त्रुटी होने के कारण जिले में आम लोग काफी परेशान हैं। कई जमीन मालिकों को अंचल कार्यालयों का बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है उन्होंने मांग कि है की रजिस्टर-टू से मिलान करते हुये जमीन के रिकॉर्ड में हुई गलतियों को सुधारा जाये व जिन जमीन मालिकों का पुरानी रसीद कट रहा है, उनका आॅनलाइन रसीद सरल प्रक्रिया के तहत जारी की जाये। रामप्रवेश यादव ने कहा कि राजद इन दोनों मांगों को लेकर पांच चरणों में आंदोलन करेगा। जब तक ओबीसी आरक्षण व जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक राजद पार्टी का संघर्ष जारी ही रहेगा।
प्रदेश सचिव ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
राजद के प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मांग को दोहराया। उन्होंने जमीन के रिकॉर्ड व रसीद से जुड़ी हुई कथित अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुये कहा कि आम लोगों को उनके ही जमीन के कागजातों के लिये आये दिन परेशान होना पड़ता है।उन्होंने चेतावनी दी है कि हमारी मांगों पर जबतक सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तब-तक आंदोलन जारी रहेगा साथ ही आंदोलन को आगे व तेज किया जायेगा।
पांच चरणों में सरकार तक पहुंचाया जायेगा राजद की आवाज
जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के अनुसार, आंदोलन का पहला चरण थाली बजाओ-अलख जगाओ रैली के साथ में पूरा किया गया है। दूसरे चरण में जिले के प्रत्येक प्रखंडों में भीख मांगों अभियान चलाया जायेगा, तीसरे चरण में आरक्षण व जमीन के न्याय की मांग को लेकर विशेष रथ के माध्यम से प्रखंडों में जनसभा आयोजित की जायेगी साथ ही अन्य चरणों में आंदोलन के आगे की रणनीति के तहत राजद संघर्ष जारी रखेगी। समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान में राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक हमारी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जायेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, कमलेश यादव, यूवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, सचिव संतोष यादव, समेत सैकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Spread the love