वासेपुर,22 साल बाद फहीम खान के घर AK-47 हमले में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद

360° Ek Sandesh Live

धनबाद : वासेपुर में वर्ष 2004 में फहीम खान के घर हुए AK-47 हमले के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को हत्या, आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।अदालत ने तीनों को धारा 302, 120-B और 149 के तहत उम्रकैद, जबकि आर्म्स एक्ट की धारा 27 में 7 साल और धारा 307 के तहत 10 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है।मामला 29 जनवरी 2004 का है, जब वासेपुर स्थित फहीम खान के घर पर AK-47 समेत अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की गई थी। हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई थी। फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गई थी।करीब 22 साल पुराने इस चर्चित मामले में अदालत ने 28 सितंबर 2026 को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई और अदालत ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

Spread the love