एनएचएम व पिरामल फाउंडेशन के बीच गैर-वित्तीय एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर

360° Ek Sandesh Live

रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच मंगलवार का स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी सहयोग एवं फील्ड इंप्लीमेंटेशन को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एनएचएम, झारखंड की ओर से स्वास्थ्य निदेशक डॉ. प्रभात कुमार तथा पिरामल फाउंडेशन की ओर से सीएक्सओ अक्षत शुक्ला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह कार्यक्रम अभियान निदेशक के कक्ष, एन एच एम में किया गया। इस समझौते के तहत पिरामल फाउंडेशन एनएचएम को मातृ स्वास्थ्य एवं मातृत्व सुरक्षा, बाल स्वास्थ्य, प्रोक्योरमेंट, वित्त, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, मानव संसाधन एवं कम्युनिकेबल डिजीजेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। कम्युनिकेबल डिजीज के अंतर्गत ट्यूबरकुलोसिस (ळइ), कालाजार, फाइलेरिया और मलेरिया जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही, राज्य के लक्षित 11 जिलों में फील्ड इंप्लीमेंटेशन को मजबूत करने तथा विभिन्न आउटरीच गतिविधियों—जैसे स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस और सहिया दीदी के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों—में भी पिरामल फाउंडेशन सहयोग करेगा।यह समझौता तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
एआयू हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान कार्यक्रम में शशि प्रकाश झा, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड, केवल कृष्णा अग्रवाल, प्रशासी पदाधिकारी, गुरफान अहमद , निदेशक वित्त व सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पिरामल फाउंडेशन की ओर से झारखंड राज्य के राज्य प्रतिनिधि एवं टीम लीड नीरज कुमार के साथ-साथ प्रोग्राम डायरेक्टर्स और सीनियर प्रोग्राम मैनेजर्स भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।यह साझेदारी झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभावशीलता को और मजबूत करने तथा राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love