मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां की स्मृति में निभाई पारंपरिक संस्कार रस्म

Politics

Eksandeshlive Desk

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां की स्मृति में पारंपरिक संस्कार रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार दातून, पानी और भोजन अर्पित किया। स्थानीय परंपरा के अनुसार, दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में यह रस्म सुबह और शाम निभाई जाती है। मुख्यमंत्री ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पारंपरिक विधि-विधान और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए यह पारिवारिक संस्कार संपन्न किया।

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भूपेश बघेल समेत कई नेता: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पर उनकी मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संवेदना जताई। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी नेमरा पहुंचे। उन्होंने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Spread the love