एमबी डीएवी विद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Education Ek Sandesh Live

Nutan

लोहरदगा: रविवार को एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में माननीय प्राचार्य जी पी झा के नेतृत्व व निर्देशन में सीसीए प्रभारी शिक्षक शितेश कुमार पाठक, आरती कुमारी व पल्लवी कुमारी द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर नाटक का आयोजन करवाया गया।
देश में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन हमारे संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। यह हमारा संविधान ही है जो विविध जातियों, धर्म व संस्कृतियों से परिपूर्ण 140 करोड़ की आबादी वाले हमारे देश को एकता के सूत्र में पिरोता है और विश्व में हमें अपनी एक अलग पहचान देता है। विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका पल्लवी कुमारी के निर्देशन में संविधान के महत्व पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुस्कान, अंतरा ,तनु, स्तुति, कृतिका, भूमि, पायल, प्रांशु, प्रिया, आनंदी, राखी, प्राची, शुभांगिनी, अंशु, श्यामा, अविका, आशी व हर्षिता ने अभिनय किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने संविधान के बिना देश की दुर्दशा तथा संविधान बनने के बाद देश की स्थिति में अंतर समझाया। मौके पर प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों की बारीकियों से अवगत करवाते हुए संविधान की प्रस्तावना को कंठस्थ करते हुए आत्मार्पित करने हेतु प्रेरित किया।

Spread the love