खूंटी में जलापूर्ति योजना में बिना काम राशि भुगतान पर मंत्री से कारवाई की मांग: एस अली

360° Ek Sandesh Live

BY SUNIL

रांची: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल खूंटी में विभिन्न पंचायत व गांवों में जल जीवन मिशन (खखट) अंतर्गत ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत आदिवासी समुदाय के लोगों को वर्ष 2022-2023 में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था लेकिन ऐसा ना कर मानकों का उल्लंघन करते हुए बिना कार्य किए और अधूरी कार्य पर फर्जी रिपोर्टिंग के आधार पर संवेदक द्वारा पूर्णत प्रमाण पत्र हासिल कर सरकारी राशि का भुगतान व बंदरबांट कर लिया गया, इस कार्य में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल खूंटी के तात्कालिन सबंध कनीय अभियंता रामजी प्रसाद, सहायक अभियंता राम सुंदर राम, कार्यपालक अभियंता सुरेन्द्र कुमार दिनकर व एजेंसी सरोज नारायण प्रसाद सिंह एवं समीर सौरव शामिल है। यह बातें झारखंड छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कांके स्थित विश्वा सभागार में पेयजल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो द्वारा जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वयन जलापूर्ति योजना की समीक्षा बैठक में शामिल होने से पूर्व मांग पत्र सौपा। प्रतिनिधिमंडल में रंजीत उरांव, विकास होरो, झारखंड छात्र संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मो0 फुरकान, आमया संगठन के केन्द्रीय संगठन प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, आमया संगठन के पदाधिकारी गुलजार खान, मो आसिफ, सरफराज सामी, अबुरेहान, मजीद आलम, इस्राइल अंसारी, इमरान जिलानी, सुरेश मुंडा आदि शामिल थे।

Spread the love