स्माईल सेवा डेन्टल क्लीनिक का फीता काटकर उ‌द्घाटन हुआ

360° Ek Sandesh Live

BY NUTAN

लोहरदगा: मंगलवार को लोहरदगा सेन्हा प्रखण्ड अन्तर्गत बक्सीडीपा में ‘स्माईल सेवा डेन्टल क्लीनिक का शुभआरंभ किया गया है। बंचास कुजूर एवं मोनिका मिंज की द्वितीय सुपुत्री डॉ. सिम्मी ज्योत्स्ना कुजूर के द्वारा संचालित की जायगी।
क्लीनिक का उ‌द्घाटन फीता काटकर एवं मांगलिक संस्कार करते हुए CNI चर्च के पादरी संजय लकड़ा, M.P.वेक एवं U. Minj द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। क्लीनिक खोलने के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए संचालिका डॉ. सिम्मी ज्योत्सना कुजूर द्वारा बतलाया गया कि वर्तमान समय में दांतो में बीमारी की समस्या से सभी कोई को जूझना पड़ता है। जिसके रोकथाम के लिए उपचार आवश्यक है। इस क्लीनिक में सभी बीमारियों का उपचार आधुनिक तरीके से किया जाएगा। दाँतों की सड़न या कैविटी, दाँतों की संवेदनशीलता दाँत का फोड़ा या रूट इंफेक्शन, टेढ़े-मेढ़े दाँत आदि का उपचार किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए जिसमें डा०, पवन, डा० राजेश, डा० प्रेम कुंदन, दीपक अग्रवाल डा० पैरिन्ता डा० स्नेहलता मेजर एस के रंजन, ए० पी० ओ० एमलीन सुरीन स्थानीय निरामया अस्पताल के सभी सहयोगी उपस्थित हुए।

Spread the love