अंजुमन फरोग-ए-उर्दू का दुलमी ब्लॉक स्तरीय उर्दू प्रतियोगिता संपन्न
डुलमी:अंजुमन फरोग-ए-उर्दू, दुलमी ब्लॉक के द्वारा आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरियो में प्रखंड स्तरीय उर्दू प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता के प्रभारी सोहेल अख्तर कि देखरेख में और पर्यवेक्षक दिलदार अंसारी एवं तारीक हसन जो पतरातु ब्लॉक से आए थे के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता दो तरह की हुई। उर्दू सामान्य ज्ञान और उर्दू सुलेख प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों को तीन ग्रुप में विभाजित कर किया गया। जूनियर ग्रुप में 11 से 14 वर्ष मिडिल ग्रुप में 15 से 18 वर्ष एवं सीनियर ग्रुप में 19 से 22 वर्ष के प्रतिभागियों को रखा गया है। दुलमी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से उर्दू सामान्य ज्ञान सिनियर में प्रथम स्थान जन्नत अफरोज, द्वितीय आफरीन नूरी एवं तृतीय स्थान कामरान अकमल। उर्दू सामान्य ज्ञान मिडिल में प्रथम स्थान नूरजहां परवीन द्वितीय स्थान नीलोफर आफरीन एवं तृतीय स्थान सिदरा प्रवीण परवीन ने प्राप्त किया। उर्दू सामान्य ज्ञान जूनियर में प्रथम स्थान गुलशन परवीन द्वितीय स्थान फलक एवं तृतीय स्थान अनस अली।जबकि उर्दू राइटिंग कंपटीशन सीनियर में प्रथम स्थान मुनीरा खातून, द्वितीय मुस्तीक अंसारी एवं कामरान अकमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उर्दू राइटिंग कंपटीशन मिडिल में प्रथम मोहम्मद सुफियान, द्वितीय अंजुम निगार एवं तृतीय स्थान आफताब आलम ने प्राप्त किया। वहीं राइटिंग कंपटीशन जूनियर में प्रथम स्थान नेहा परवीन द्वितीय शिफा तमीज एवं सानिया परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ंजुमन फरोग-ए-उर्दू, रामगढ़ जिला कमिटी सदस्य व दुलमी प्रखंड प्रभारी सोहेल अख्तर ने कहा कि प्रत्येक ग्रुप के प्रथम, द्वितीय और तृतीय कुल18 प्रतिभागियों को जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा और प्रत्येक ग्रुप के प्रथम का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना पड़ेगा जहां से जिला स्तरीय प्रथम द्वितीय तृतीय चुन कर उन्हें भी जिला स्तरीय सम्मान दिया जाएगा। अंजुमन फरोग-ए-उर्दू, रामगढ़ जिला कमिटी सदस्य व दुलमी प्रखंड पर्यवेक्षक दिलदार अंसारी ने कहा है इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए इससे बच्चों में जागरूकता और रुझान बढ़ता है। उर्दू प्रतियोगिता से उर्दू पढ़ने लिखने का उत्साह बढ़ता है। ये प्रतियोगिता से बच्चों में दिलचस्पी बढ़ी है पढ़ने लिखने के लिए रुझान बढ़ा है।अंजुमन फरोग-ए-उर्दू, रामगढ़ जिला कमिटी सदस्य व दुलमी प्रखंड अध्यक्ष अकदस नदीम ने लोगों को आह्वान किया कि उर्दू भाषा की रक्षा और विकास के लिए आगे आएं। सबके सहयोग से ही उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में मुख्य रूप से शिक्षक वसीम फिरोज एवं सज्जाद अंसारी, मो. अनीस, अरबाज आलम, शाह फहद, अनीश रजा, दिलकश आदि की अहम भूमिका रही।
