जनजातीय गौरव दिवस: मनरखन महतो बीएड कॉलेज में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

360° Ek Sandesh Live

मेसरा: बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज में विश्वविद्यालय के छात्र कला एवं संस्कृति निदेशालय के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत गुरूवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन,उनके संघर्ष,योगदान और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से अवगत कराना था। ​कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद शिक्षकों और वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन,ऐतिहासिक संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक जनजातीय लोकनृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही,जनजातीय विरासत पर आधारित प्रश्नोत्तरी (क्विज),निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारी जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की पहचान यहाँ की समृद्ध जनजातीय कला और परंपरा से है। प्राचार्य डॉ दूनेश्वर महतो ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा तभी पूर्ण होती है जब छात्र अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहें। ​इस अवसर पर ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पुनम कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love