रांची से लापता शराब लदा ट्रक हजारीबाग के चौपारण में मिला, चालक का शव बरामद

Crime

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग: रांची के तुपुदाना इलाके से गायब हुआ शराब लदा ट्रक हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस ने ट्रक के केबिन के भीतर से चालक का शव बरामद किया है। चालक की पहचान नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं, ट्रक में लोड की गई लाखों रुपये की शराब पूरी तरह गायब है। इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

शराब से लदा यह ट्रक रांची के तुपुदाना से रवाना हुआ था, लेकिन बीच रास्ते में ही इसका संपर्क टूट गया। काफी खोजबीन के बाद ट्रक के हजारीबाग के चौपारण इलाके में लावारिस हालत में खड़े होने की सूचना मिली। जब पुलिस और राहगीरों ने ट्रक के पास जाकर देखा, तो अंदर चालक का शव पड़ा हुआ था। इसके साथ ही ट्रक पर लोड शराब गायब था, जिससे साफ है कि उसमें रखी पूरी शराब लूट ली गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने शराब लूटने के इरादे से पहले चालक की बेरहमी से हत्या की और फिर पूरी खेप को किसी सुरक्षित स्थान पर लेकर चला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love