सोहराय पौराणिक विरासत है और पूर्वजों से मिला पारंपरिक धरोहर है: विधायक जयराम महतो
रजरप्पा: रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुंदरु कला पंचायत में 10 नवंबर को बरद खुट्टा सह सोहराय मेला का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो शामिल हुए, अतिथि के द्वारा विधिवत रूप से मेला व सांस्कृतिक मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया, मेला में उपस्थित लोगों को विधायक जयराम ने संबोधित करते हुए कहा कि मेला लगने से आपसी प्रेम भाव और सद्भावना बढ़ता है एक दूसरे से लोग मिलते जुलते हैं और खुशियां बांटते हैं इस अवसर पर उद्घाटन के पश्चात सोहराय त्यौहार के बारे में कहा कि यह पौराणिक त्यौहार है प्राचीन काल से पूर्वजों का दिया हुआ एक बड़ा सौगात है तथा अनुपम उपहार मिला हुआ झारखंडियों की विरासत है जिसे आज भी पूर्वजों का बताया हुआ मार्गदर्शन से पीढ़ी दरपीढ़ी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग धूमधाम से मनाते हैं दीपावली समाप्त होते ही किसान वर्ग समुदाय के लोग इस त्यौहार में पशुधन की पूजा करते है सोहराय के दूसरे दिन लोग अखाड़ा में बरद खुट्टा कर मवेशियों को ढोल नगाड़े के साथ खूब नाचते और झूमते हैं जिसे लोग मेला में खूब गीत और नृत्य में शामिल होकर एक दूसरे के प्रति खुशियां बांटते हैं। यह त्यौहार को सुरक्षित और संरक्षित करने की जरूरत है तथा बेहतर पैमाने पर पूरे झारखंड प्रदेश में मनाया जाना चाहिए।
सोहराय मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया, उपस्थित कलाकारों ने नागपुरी और खोरठा गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया इस अवसर पर सोहराय मेला समिति के अध्यक्ष तीसीरलाल महतो, सचिव सुरेश महतो,मुख्य संरक्षक बालेश्वर महतो संरक्षक लालू प्रसाद, बादल महतो के अलावे कई लोगों का योगदान रहा इस मौके गोमिया प्रत्याशी पूजा महतो रामगढ़ पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो संतोष चौधरी संतोष टीडवार, संतोष महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष लीलावती देवी,सीता देवी महासचिव रूपा महतो, निशा देवी रवि कुमार, प्रीति कुमारी तीर्थनाथ महतो धनेश्वर महतो कमलेश बेदिया, किशोर महतो, महेंद्र महतो विशाल कुमार श्रीधर महतो मनोज महतो सहित भारी संख्या में महिला पुरुष दर्शक मेला में उपस्थित हुए।
