आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बने झारखंड के पत्रकार संजय पांडेय

360° Ek Sandesh Live

AJAY JAISWAL

रांची: अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन (कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत) ने आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुछ फेरबदल करते हुए पूर्व से प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार के पद पर कार्यरत झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार पांडेय को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा कि संगठन में अति सक्रिय भूमिका निभा रहे संजय पांडेय की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आने से संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी राष्ट्रीय संरक्षकों से विचार विमर्श एवं उनके परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से इस नए पद की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन आज देश के 22 प्रदेशों में व्यापक और 12000 बड़े स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। यह बातें संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री वरिष्ट पत्रकार संजय पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि
​संगठन की गरिमा, निष्पक्षता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कड़े नियम जारी किए गए हैं। लराष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन के नियमानुसार ही कार्य करें। नियमों का उल्लंघन करने पर बिना किसी पूर्व सूचना के तुरंत पद से निष्कासित कर दिया जाएगा और संगठन द्वारा कोई सहायता नहीं दी जाएगी। कहा कि किसी भी पत्रकार साथी के साथ दुर्व्यवहार की घटना होने पर, संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा अपने स्तर से मामले की पूरी निष्पक्ष जाँच कराई जाएगी, ताकि सत्यता का पता चल सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि समाज के शोषित, पीड़ित और असहाय लोगों के न्याय के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ा रहता है। जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है। आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार जारी। देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन में अपनी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वहीं पर वरिष्ठ पत्रकारों को संगठन द्वारा संस्था में सम्मानित पद देकर सम्मानित भी किया जा रहा है।

Spread the love