रांची। प्रतियोगिताओं के द्वितीय चरण में प्रश्न मंच व शतरंज प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल बंका ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रतियोगिताओं में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने आए हुए सभी अभिभावकों एवं बच्चों का स्वागत किया। प्रश्र मंच प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में प्रभाकर अग्रवाल और शतरंज प्रतियोगिता के निर्णायक अपूर्व चक्रवर्ती रहे। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम -उन्नत सरावगी, द्वितीय सीकृत अग्रवाल , तृतीय उद्रिता सरावगी, सीनियर वर्ग में प्रथम शशांक मोदी व आंचल झुनझुनवाला , द्वितीय नोमीता अग्रवाल व चहक अग्रवाल , तृतीय तेजस डोलिया व शारदा देवी डोलिया रहे । इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ललित पोद्दार, विनोद जैन, डा ओम प्रकाश प्रणव, चंडी प्रसाद डालमिया, राजेंद्र केडिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अशोक नार्सरिया, प्रमोद अग्रवाल उपस्थित थे ’ कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील पोद्दार, अमर अग्रवाल , महेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मनोज खेतावत, राजकुमार मित्तल,विजय खोवाल, कौशल कुमार राजगढ़िया , विनोद टिबडेवाल, अशोक लाठ, जितेश अग्रवाल,निकुंज पोद्दार ,अनिल अग्रवाल, नरेश बंका , प्रमोद बागड़िया, मंजू केडिया, प्रीति पोद्दार, रीना सुरेखा, प्रीति केडिया, शारदा ड्रोलिया, नेहा सरावगी रीता मोदी सरिता अग्रवाल नम्रता बागला, सरिता मोदी, आदि सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।
