अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा द्वारा लगातार किया जा रहा सड़क पर चिप्स लदे वाहनों की जांच
Eksandeshlive Desk
शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा अंचल के अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने आज फिर शिकारीपाड़ा में चिप्स लदे वाहनों का जांच किया एवं कागजातों की जांच की। शिकारीपाड़ा थाना के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए इस जांच अभियान में 10 वाहनों में लोड गिट्टी की मात्रा की जांच की गई एवं उसके कागजातों की जांच किया गया। हालांकि जांच पड़ताल में वाहनों के कागजात सही पाए गए जिन्हें छोड़ दिया गया। जांच अभियान में शिकारीपाड़ा थाने के एएसआई मनोज सिंह एवं पुलिस कर्मी भी शामिल थे।